आधार को पैन से लिंक करने की तिथि बढ़ी 

आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। एक बार फिर से पैन कार्ड धारकों को राहत देते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नई जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी, जिसके बाद पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया जाता तो पैन निष्क्रिय हो जाता। लेकिन अब इससे संबंधित नई जानकारी सामने आई है।

31 मार्च 2023 थी आखिरी तारीख

बताते चलें कि आधार को बैंक से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 तय की गई थी। इससे पहले भी कई बार टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए आधार से पैन को लिंक करने की तारीख बढ़ाई जा चुकी है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

अब 30 जून 2023 तक दिया गया समय

राहत की बात है कि सरकार ने आधार से पैन लिंक करने की तारीख को 31 मार्च 2023 से बढ़ा 30 जून 2023 कर दिया है। अगले तीन महीने के समय के अंदर अब यह काम बाकी लोगों को करा लेना होगा जिन्होंने अभी तक पैन-आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है।