आधार और पैन कार्ड लिंक करना अनिवार्य हुआ

अगर आप अपना पैन आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको यह बात जरूर पता होगी कि सरकार ने पैन को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है और इसकी आखिरी डेट भी तय कर दी है। सभी को 31 मार्च 2023 से पहले पैन को आधार से लिंक कराना होगा। अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो उसका पैन रद्द कर दिया जाएगा।

कैसे करें चेक?

अगर आपको याद नहीं है कि आपका आधार पैन कार्ड से लिंक नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अपना पैन आधार से लिंक है या नहीं चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘लिंक आधार स्टेट्स’ पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद नए विंडो में View Link Aadhaar Status’पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक मैसेज के जरिए आपको बता दिया जाएगा कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं। अगर आपका पैन आधार से लिंक है तो अच्छी बात है।

अगर लिंक नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत यह प्रक्रिया पूरी करें। भारतीय नागरिकों को 31 मार्च 2023 से पहले यह काम कर लेना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>