आम आदमी पार्टी (AAP) अपने सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ 21 नवंबर से एक महीने तक लखनऊ मे अभियान चलाएगी। इस अभियान के लिए 25 लाख घरों मे पैंफलेट पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है जिसमें संजय सिंह की गिरफ्तारी का कारण बताया जाएगा। सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों के नाम से यह अभियान पूरे लखनऊ में चलाया जाएगा।

AAP

किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मीडिया के समक्ष यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह की मुहिम को पार्टी आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी। विपक्ष की नाकामियां छुपाने के लिए उनकी गिरफ्तारी की गई। पार्टी का कहना है कि किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने सवाल संजय सिंह ने सवाल उठाए थे। इन्हीं सवालों को फिर से पार्टी गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएगी और जनता से ही सीधे विचार – विमर्श करेगी। प्रथम चरण में 25 लाख घरों तक जाएंगे। आप पार्टी के सभी कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

लोकतंत्र का अंत करने की साजिश

साथ ही उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र का अंत करने की साजिश रची जा रही है। सवाल उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है। सत्ता पार्टी ने दो करोड़ युवाओं को काम देने की बात कही थी लेकिन अभी तक हुआ कुछ नहीं। लोकतंत्र बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में 8 स्थानों पर सभा होगी। इस अभियान की पहली सभा 23 नवंबर को मुरादाबाद से शुरू होगी। सभी सभाओं में दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल पार्टी में संगठन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। हर जाति, वर्ग और धर्म के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। यूपी के जिला, विधान सभा, ब्लॉक व गांव स्तर की कमेटी की 30 नवंबर तक घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी जल्द ही प्रदेश कमेटी की भी घोषणा करेंगी।

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and UP Updates.

Leave a comment