घर गिरवी रख, लोन लेकर निकले थे कमाने, यूएई में ही फंसे कामगार

अबू धाबी में फंसे अनेक भारतीय काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सभी लोग 1 साल पहले ही अपने घर गिरवी रख, लोन लेकर और लोगों से कर्ज लेकर सऊदी कमाने के लिए निकले थे। लेकिन उड़ानों का संचालन स्थगित होने के कारण वह वह सारे लोग यूएई में ही फंस गए थे।

चुनावी रैलियों में व्यस्त है सरकार

इधर भारत सरकार भी अपनी चुनावी रैलियों में व्यस्त है और गरीब मजदूरों के लिए कोई भी सराहनीय कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि अबू धाबी में फंसे भारतीयों की मदद के लिए भारतीय दूतावास का एक बयान सामने आया है।

भारतीय दूतावास से बिना संकोच के करें संपर्क

बता दें कि ट्विटर के माध्यम से यह बताया गया कि वहां फंसे भारतीयों की आवश्यक सहायता की जा रही है। ऐसे में अगर आपको कोई परेशानी हो तो आप भारतीय दूतावास से बिना संकोच के संपर्क कर सकते हैं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।