अबू धाबी में अब ट्रैफिक की टेंशन खत्म होगी क्योंकि शहर में जल्द ही एयर टैक्सी सेवा शुरू होने वाली है। अब लोग सड़क के बजाय आसमान से सफर कर सकेंगे, जिससे समय की भारी बचत होगी। यह सेवा आम लोगों के लिए किफायती रखने की योजना है ताकि केवल अमीर लोग ही नहीं, बल्कि आम जनता भी इसका इस्तेमाल कर सके।

ℹ️: Kuwait Drug Update: कुवैत में ड्रग्स तस्करी में भारी कमी, नए कानून से घबराए तस्कर, सैकड़ों विदेशी डिपोर्ट

2026 तक शुरू होगी सेवा

General Civil Aviation Authority (GCAA) के अनुसार, एयर टैक्सी के लिए जरूरी सर्टिफिकेशन का काम 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद 2026 के अंत तक कमर्शियल उड़ानें शुरू हो सकती हैं। Archer Aviation के अधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही अबू धाबी में पैसेंजर फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी में हैं।

सफर में होगी भारी बचत

इस सेवा के शुरू होने से यात्रा के समय में बड़ा बदलाव आएगा। इसे आसान भाषा में ऐसे समझें:

  • अबू धाबी एयरपोर्ट से एमिरेट्स पैलेस: कार से 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 5 से 8 मिनट में पूरा होगा।
  • अबू धाबी से दुबई: सड़क मार्ग से 90 मिनट लगने वाले सफर में अब मात्र 10 से 20 मिनट लगेंगे।

कैसी होगी यह एयर टैक्सी

इस सेवा में Archer Aviation की Midnight नाम की इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का इस्तेमाल होगा। यह एक eVTOL विमान है, जो सीधे ऊपर उड़ सकता है और नीचे उतर सकता है। इसमें एक पायलट और चार यात्री बैठ सकेंगे और यह 241 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ेगी। अबू धाबी एविएशन इस विमान का पहला ऑपरेटर बनेगा।

तैयार हो रहा है नेटवर्क

हवा में उड़ने वाली इन टैक्सियों के लिए शहर में विशेष स्टैंड बनाए जा रहे हैं जिन्हें वर्टीपोर्ट (vertiport) कहा जाता है। Zayed Port के क्रूज टर्मिनल पर एक हाइब्रिड हेलीपोर्ट बनाया जा रहा है। इसके अलावा यास आइलैंड और सादियात जैसे प्रमुख पर्यटन और बिजनेस केंद्रों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। Zayed International Airport और Al Bateen Executive Airport शुरुआती पॉइंट्स होंगे।

इतना ही नहीं, Cleveland Clinic Abu Dhabi ने अस्पताल में ही वर्टीपोर्ट बनाने की योजना बनाई है, ताकि इमरजेंसी केस और अंगों के परिवहन के लिए समय बचाया जा सके। GCAA इस समय विमानों की सुरक्षा और यूएई की गर्मी, धूल और नमी में उनके प्रदर्शन की जांच कर रहा है।