UAE में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अबू धाबी के अल धाफ्रा क्षेत्र में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने इस भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

👉: Saudi Arabia Development: रियाद और मक्का के विकास के लिए सऊदी सरकार का बड़ा फैसला, 26 अरब रियाल से बदलेंगे शहर

National Centre of Meteorology (NCM) के मुताबिक, यह तापमान 16 जून 2025 को दर्ज किया गया। अल जाजीरा BG इलाके में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर पारा 49.8 डिग्री तक जा पहुँचा। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मियों के बढ़ने के कारण पूरे क्षेत्र में तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

NCM ने लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि लोग खूब पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। साथ ही, दोपहर की तेज धूप के समय बाहर जाने से बचने को कहा गया है।

खासकर बाहर काम करने वाले प्रवासियों और आम लोगों के लिए यह निर्देश जरूरी हैं, ताकि वे हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रह सकें।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.