Abu Dhabi के BAPS Hindu Mandir को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। चर्चा है कि यह मंदिर 14 अप्रैल से आम जनता के लिए फिर से खुल सकता है। मार्च के महीने में सुरक्षा कारणों और क्षेत्रीय तनाव की वजह से मंदिर को कुछ समय के लिए बंद किया गया था। अब जो लोग वहां जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें प्रशासन द्वारा तय किए गए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा।

मंदिर में एंट्री के लिए क्या करना होगा?

मंदिर जाने वाले सभी लोगों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। श्रद्धालुओं को अपना प्री-बुक्ड QR कोड और सरकार द्वारा जारी असली पहचान पत्र जैसे Emirates ID या पासपोर्ट साथ रखना होगा। यह बुकिंग केवल तभी की जा सकती है जब आप UAE पहुंच चुके हों। मंदिर के गेट पर सुरक्षा की कड़ी जांच की जाएगी।

ड्रेस कोड और क्या चीज़ें ले जाना मना है?

मंदिर में जाने के लिए शालीन कपड़ों का पालन करना जरूरी है। छोटे कपड़े, घुटनों से ऊपर की स्कर्ट, बिना बाजू की शर्ट या पारदर्शी कपड़े पहनकर आना मना है। अगर आपके कपड़े नियमों के हिसाब से नहीं हैं, तो फ्रंट डेस्क से सारोंग (Sarong) लिया जा सकता है। मंदिर परिसर में कई चीज़ें ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, जिसकी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

प्रतिबंधित श्रेणी मना की गई चीज़ें
खतरनाक सामान बंदूक, चाकू, कैंची, ज्वलनशील तरल पदार्थ, गैस सिलेंडर, विस्फोटक
नशीले पदार्थ तंबाकू, ई-सिगरेट (Vape)
इलेक्ट्रॉनिक्स ड्रोन, लेज़र लाइट, एम्पलीफायर
अन्य सामान खाना, पानी, कूलर, पिकनिक बास्केट, पालतू जानवर, शराब

मंदिर के खुलने का समय और अन्य नियम

BAPS मंदिर मंगलवार से रविवार तक सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है, जबकि सोमवार को यह पूरी तरह बंद रहता है। गंगा आरती का समय कार्यदिवसों में शाम 7:30 बजे और वीकेंड या छुट्टियों पर शाम 6:45 और 7:30 बजे होता है। मंदिर के बाहर मोबाइल से फोटो खींचना allowed है, लेकिन मुख्य मंदिर के अंदर फोटोग्राफी, सेल्फी लेना या फोन पर बात करना सख्त मना है। दिव्यांग लोगों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी और उनके लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.