अबू धाबी में लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ऑथोरिटी ने बड़ी कार्रवाई की है। Abu Dhabi Agriculture and Food Safety Authority (ADAFSA) ने पब्लिक हेल्थ के लिए खतरा बताते हुए दो रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब इन रेस्टोरेंट ने बार-बार फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन किया और पहले दी गई चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया।

ℹ: Iran President का ऐलान, पड़ोसी देशों से नहीं चाहते युद्ध, अमेरिका की सरेंडर वाली मांग ठुकराई

किन रेस्टोरेंट को किया गया बंद?

ADAFSA ने मार्च के महीने में दो अलग-अलग रेस्टोरेंट पर ताला लगाया है। इनमें से एक अल धफरा स्ट्रीट में है और दूसरा मुसाफ्फा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। इन दोनों जगहों पर खाने की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर कई कमियां पाई गई थीं। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई फूड सेफ्टी के 2008 के कानून नंबर 2 के तहत की गई है। नीचे टेबल में आप इन रेस्टोरेंट की डिटेल देख सकते हैं।

रेस्टोरेंट का नाम लोकेशन कमर्शियल लाइसेंस नंबर बंद होने की तारीख
Dhera Punjab Restaurant Al Dhafra Street CN-1049385 10 मार्च 2026
Index Restaurant LLC Musaffah Industrial Area CN-1759994 6-7 मार्च 2026

अब कब खुल सकेंगे ये रेस्टोरेंट?

ऑथोरिटी ने साफ कर दिया है कि यह बंदी तब तक लागू रहेगी जब तक कि ये रेस्टोरेंट अपनी सभी कमियों को दूर नहीं कर लेते। मालिकों को फिर से अपना काम शुरू करने के लिए ADAFSA की सभी सेफ्टी और हाइजीन शर्तों को पूरा करना होगा। इसके बाद एक फॉलो-अप इंस्पेक्शन होगा और उसे पास करने के बाद ही इन्हें दोबारा खोलने की परमिशन मिलेगी।

आम जनता कैसे कर सकती है शिकायत?

सरकार ने आम लोगों और यहां रहने वाले प्रवासियों की सुविधा के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया है। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की कमी या खराब खाना मिलता है, तो वे सीधे 800555 पर कॉल करके इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग को और तेज कर दिया गया है ताकि लोगों को हमेशा सुरक्षित खाना मिल सके।