Abu Dhabi Judicial Department ने ईद-उल-अजहा के मौके पर जेल में बंद लोगों के लिए एक खास फैसला लिया है। अब कैदी अपने परिवार वालों से वीडियो कॉल के जरिए बात कर पाएंगे। सरकार का यह कदम मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने और परिवारों को जोड़ने के लिए उठाया गया है ताकि कैदियों की मानसिक स्थिति बेहतर हो सके।

🚨: Strait of Hormuz में बढ़ा तनाव, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग, जहाजों के लिए बदला गया रास्ता.

वीडियो कॉल कब और कितने बजे होगी?

डिजिटल मुलाकातों का यह सिलसिला 26 मई से 29 मई तक चलेगा। आम तौर पर सभी कैदियों के लिए वीडियो कॉल का समय रोज़ाना दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा गया है। वहीं, महिला कैदियों के लिए शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक अलग समय तय किया गया है।

बुकिंग कैसे करें और किस ऐप का होगा इस्तेमाल?

इन वीडियो कॉल्स के लिए “Nafidhaty” स्मार्ट ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। परिवार वाले अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए Abu Dhabi Government के “TAMM” प्लेटफॉर्म या Abu Dhabi Police की वेबसाइट (adpolice.gov.ae) पर जा सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद, आवेदक को एक टेक्स्ट मैसेज मिलेगा जिसमें कॉल का समय और सेंटर की पूरी जानकारी होगी।

Frequently Asked Questions (FAQs)

वीडियो कॉल की तारीखें क्या हैं?

वीडियो कॉल 26 मई से 29 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य कैदियों और महिला कैदियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित है।

वीडियो कॉल के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?

परिवार के सदस्य TAMM प्लेटफॉर्म या Abu Dhabi Police की वेबसाइट (adpolice.gov.ae) के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.