15 अप्रैल से मेजर रोड पर बसों पर ट्रैवलिंग टाइमिंग में किया जा रहा है बदलाव

अबू धाबी में सोमवार 15 अप्रैल से मेजर रोड पर बसों पर ट्रैवलिंग टाइमिंग को लेकर बदलाव किया जा रहा है। अबू धाबी के Department of Municipalities and Transport (DMT) की Integrated Transport Centre (ITC) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Abu Dhabi Police GHQ के साथ मिलकर बसों के ट्रैफिक मूवमेंट पर पाबंदी लगा दी गई है।

कहां से कहां तक बसों के मूवमेंट पर लगाई गई है पाबंदी?

अधिकारियों ने बताया है कि Sheikh Zayed bin Sultan Street पर Sheikh Zayed Bridge से लेकर Sheikh Zayed Tunnel तक सभी तरह के प्रकार और आकार के बसों पर पाबंदी लगा दी गई है।

बताया गया है कि यह नियम दिन के 24 घंटे दोनों ही साइड पर लागू होंगे। दरअसल, यह फैसला ट्रैफिक फ्लो को स्मूथ करने और हादसों को कम करने के लिए लिया गया है।

किन बसों को इस पाबंदी का नियम लागू नहीं होंगी?

हालांकि कुछ ऐसी बसें हैं जिन पर यह नियम लागू नहीं होगा। ITC ने कहा है कि कुछ बसें जैसे कि स्कूल बस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें और कामगारों को लेकर आवागमन करने वाली बसों पर यह पाबंदी नहीं लगाई गई है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>