पुलिस ने वाहन चालकों को सावधान किया

अबू धाबी पुलिस ने वाहन चालकों को सावधान किया है। पुलिस ने कहा है कि ख़राब हो चुके टायर के साथ सैर पर निकलना आपके लिए जानलेवा हो सकता है। सोशल मीडिया के द्वारा पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त या घिसे-पिटे टायरों के साथ ड्राइविंग करने पर Dh500 का जुर्माना और साथ ही चार ब्लैक पॉइंट लगाया जाएगा।

एक सप्ताह के लिए वाहन को जब्त कर लिया जाएगा

इतना ही नहीं एक सप्ताह के लिए वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि अपने टायरों की जांच करने के बाद ही यात्रा के लिए निकले वरना खराब हो चुके टायर के कारण दुर्घटना होने की संभावना होती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।