अबू धाबी में लोगों के लिए हेल्थ डाटा संबंध में नई जानकारी पेश की गई है जिसमें ऐप की मदद से उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी। बुधवार 16 अक्टूबर को Department of Health के द्वारा ‘Sahatna’ app लॉन्च किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि किसी भी व्यक्ति का हेल्थ रिकॉर्ड सभी अस्पतालों से कनेक्ट रहता है। पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड आसानी से देखा जा सकता है ऐसे में लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

क्या है ‘Sahatna’ app?

यह एक ऐप है जिसकी मदद से लोग अपना हेल्थ रिकॉर्ड आसानी से देख सकते हैं। इसकी मदद से आसानी से डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकेगा साथी वर्चुअल कंसंट्रेशन भी दिया जा सकेगा। सभी मेडिकल डाटा व्यक्ति को एक ही जगह मिल जाएंगे। इससे अगर किसी भी तरह की एलर्जी है या फिर किसी भी तरह की परेशानी है इंजेक्शन से संबंधित सभी जानकारी एक जगह मिल जाएगी।

इसके अलावा लोग अपने स्लिप पैटर्न और स्टेप काउंट का भी ख्याल रख सकेंगे और एक हेल्थी लाइफस्टाइल जी सकेंगे। इस ऐप पर प्रिस्क्रिप्शन भी होगा जिसकी मदद से आसानी से दवा खरीद सकेंगे। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को किसी बीमारी की सिंपटम होती है तो इसकी जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>