अबू धाबी के Sweihan Road पर स्पीड लिमिट अपडेट

अबू धाबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अबू धाबी के Sweihan Road पर स्पीड लिमिट को अपडेट किया गया है। अगर आप इस रास्ते से जा रहे हैं तो आपको स्पीड लिमिट की खबर अवश्य होनी चाहिए।

गुरुवार को अधिकारियों ने स्पीड लिमिट में बदलाव की जानकारी दी है।

4 जून से Sweihan Road पर बदल जाएगा स्पीड लिमिट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Sweihan Road पर 4 जून से स्पीड लिमिट में बदलाव किया गया है। कहा गया है कि स्पीड लिमिट को 140kmph से 120kmph कर दिया जाएगा।

पुलिस के साथ मिलकर आईटीसी ने जारी की एडवाइजरी

इस मामले में Integrated Transport Centre ने Abu Dhabi Police General Command के साथ मिलकर एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि स्पीड लिमिट को 140kmph से घटाकर 120kmph कर दिया जाएगा। 4 जून से यह नियम लागू हो जाएगा। ड्राइवरों के लिए साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है। इससे ट्रैफिक क्वालिटी में सुधार आएगा।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>