उड़ानों का संचालन 7 अगस्त से होगा

UAE की Etihad Airways ने बताया कि भारत के कुछ शहरों से अबू धाबी के लिए उड़ानों का संचालन 7 अगस्त से होगा। Airline ने अपने वेबसाइट पर बताया कि 7 से 9 August के बीच Chennai, Kochi, Bengaluru, Trivandrum और New Delhi, से सेवा दी जाएगी।

यात्रियों को अबू धाबी में प्रवेश के बाद 10 दिन के लिए quarantine में रहना होगा

बताते चलें कि यात्रियों को अबू धाबी में प्रवेश के बाद 10 दिन के लिए quarantine में रहना होगा और इस दौरान tracking wristband भी पहनना होगा। चौथे और आठवें दिन पीसीआर टेस्ट भी करवाया जाएगा। साथ ही Federal Authority of Identity and Citizenship (ICA) की अनुमति भी जरूरी होगी।

48 घंटे के अंदर का पीसीआर टेस्ट भी होना चाहिए

यात्रियों के पास यात्रा के 48 घंटे के अंदर का पीसीआर टेस्ट भी होना चाहिए। QR code भी होना आवश्यक होगा। पूर्ण रूप से टीकाकृत होना भी जरूरी होगा। हालांकि कुछ लोगों को टीकाकरण से छूट दी गई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।