कई वाहनों पर पाबंदी की घोषणा की गई

अबू धाबी में कई वाहनों पर पाबंदी की घोषणा की गई है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि नए वर्ष के मौके पर पाबंदी लगाई गई है ताकि नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मिली जानकारी के अनुसार Directorate of Traffic ने Integrated Transport Centre के साथ मिलकर ट्रक, भारी वाहनों और कामगारों को ट्रांसपोर्ट करने वाले वाहनों पर पाबंदी लगा दी है।

कब से कब तक लगाया गया है बैन?

यह बताया गया है कि ट्रक, भारी वाहनों और कामगारों को ट्रांसपोर्ट करने वाले वाहनों पर पाबंदी लगाई गई है जो कि रविवार 31 दिसंबर 2023 से लेकर सोमवार, 1 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी। यह बैन रविवार सुबह 7 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। Sheikh Zayed Bridge, Maqta Bridge, Musaffah Bridge और Sheikh Khalifa Bridge पर यह पाबंदी लगी रहेगी। वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>