अबू धाबी के यास आइलैंड (Yas Island) पर अब गाड़ी पार्क करना पहले से काफी आसान हो गया है। प्रशासन ने यहाँ के तीन प्रमुख इलाकों में टिकटलेस पेड पार्किंग की शुरुआत कर दी है। 6 जुलाई 2026 से लागू हुए इस नए डिजिटल सिस्टम से अब ड्राइवरों को फिजिकल टिकट लेने या बैरियर के सामने रुकने की ज़रूरत नहीं होगी।

🚨: सऊदी अरब में डिजिटल इकोनॉमी सर्वे शुरू, अब पता चलेगा देश की जीडीपी में डिजिटल काम का कितना हिस्सा

यह नई व्यवस्था Yas Bay Waterfront, Yas Marina और West Yas Plaza में शुरू की गई है। इसमें ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसकी मदद से गाड़ी के नंबर प्लेट को सिस्टम खुद पहचान लेगा, जिससे एंट्री और एग्जिट बिना किसी रुकावट के हो सकेगा।

पार्किंग फीस के भुगतान के लिए Salik अकाउंट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे पैसा अपने आप कट जाएगा। जिन लोगों के पास Salik अकाउंट नहीं है, वे SMS या PARKONIC मोबाइल ऐप के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहाँ पार्किंग चार्ज हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे लागू रहेगा, जिसमें शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियां भी शामिल हैं।

पार्किंग चार्ज और नियम की पूरी जानकारी

लोकेशन पहला घंटा अगले घंटों का चार्ज फ्री पार्किंग (वैलिडेशन पर)
Yas Bay Waterfront 20 AED 10 AED प्रति घंटा रेस्टोरेंट (3 घंटे), जिम और बीच (6 घंटे)
Yas Marina 20 AED 10 AED प्रति घंटा रेस्टोरेंट (3 घंटे), जिम (6 घंटे)
West Yas Plaza मुफ्त (Free) 10 AED प्रति घंटा लागू नहीं

इस स्मार्ट पार्किंग सिस्टम को Yas Island ने PARKONIC कंपनी के साथ मिलकर शुरू किया है। अबू धाबी में पार्किंग से जुड़े तमाम नियमों की देखरेख डिपार्टमेंट ऑफ म्युनिसिपैलिटीज एंड ट्रांसपोर्ट के Integrated Transport Centre (ITC) द्वारा की जाती है। इस बदलाव का मुख्य मकसद ट्रैफिक को बेहतर बनाना और पीक ऑवर्स के दौरान लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करना है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.