संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय को ऑपरेशन के मंत्री शेख अब्दुल्लाह बिन जायेद अल नह्यान  ने आज स्वामीनारायण संस्था से मुलाकात किया और भारतीय दूतावास के एंबेसडर पवन कपूर को भी साथ में रखते हुए मीटिंग किया.

मुलाकात के दौरान मंत्री ने जल्द ही आबू धाबी में बनकर तैयार होने वाले हिंदू मंदिर की बधाई दी और कहा कि यह एक खुशी का पल है जब संयुक्त अरब अमीरात में सर्व धर्म समान नीति के तहत एक बड़ा और पहला हिंदू मंदिर अबू धाबी में स्थापित हो जाएगा.

https://www.instagram.com/p/CGXxaC7DC-O/?utm_source=ig_embed

शेख अब्दुल्ला ने पूरे मंदिर के विकास के स्थिति का जायजा लिया और आश्वस्त किया की संयुक्त अरब अमीरात में सर्व धर्म समान की नीति पूरे विश्व को एक नया संदेश  देगी.

महंत स्वामी महाराज के तरफ से एक  सोने से बना हुआ छोटा सा मंदिर मोमेंटो के तौर पर शेख अब्दुल्ला को तोहफे के रूप में दिया गया.GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।