वाहन में लगी आग 

गुरुवार को दुबई पुलिस ने बताया कि Al Rebat Street पर एक वाहन में आग लग गई है। Business Bay Crossing के आगे यह हादसा हुआ है। दुबई पुलिस के मुताबिक, Business Bay Crossing की तरफ जाने वाले Sheikh Mohammad bin Zayed Road के पास Al Rebat Street पर यह हादसा हुआ है।

बताते चलें कि यह घटना 9:56am में हुई थी। सभी से सावधान रहने और यातायात नियमों के पालन की अपील की गई है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।