एक भयानक हादसा हुआ है

ओमान के Al Dakhiliyah Governorate में एक भयानक हादसा हुआ है। एक बस क्रैश में दो ओमानी छात्रों की मृत्यु हो गई है। दोनों छात्र Nizwa यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे।

इस घटना में करीब 20 लोग घायल हुए हैं

अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। जिसमे से 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है और दो बच्चों की मृत्यु हुई है। यह घटना रविवार, 27 फरवरी को शाम 7:30 में हुई। Al Houb इलाके में हुए इस हादसे से सभी काफी दुखी थे।

यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए दुख जताया है। पुलिस ने सभी से सावधान रहने और यातायात नियमों के पालन की अपील की है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।