पुलिस ने इस बाबत चेतावनी जारी की

शनिवार सुबह Al Khail Road पर एक्सीडेंट हो गया। दुबई पुलिस ने इस बाबत चेतावनी जारी की है। पुलिस ने ट्विटर के जरिए यह बताया कि Al Khail Road पर Al Latifa hospital bridge की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक्सीडेंट के कारण यात्रियों को यातायात में देरी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की हिदायत दी है। अबू धाबी की तरफ जाने वाले Sheikh Mohammed Bin Zayed Road पर भी ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण पुलिस ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की थी।