बीच हवा में फ्लाइट में कैसे चढ़ा फेरीवाला

ट्रेन और बसों में फेरीवालों का आना आम बात है। पानी की ठंडी बोतल, गरम समोसे, चाय, पकौड़ी, फल, मूंगफली, बच्चों की किताबें, खिलौने से लेकर न जाने क्या क्या। करीब तरह तरह की रंग फिरंगी चीजें फेरीवाले के पास मिलती है। लेकिन अगर यह फेरीवाला आपकी फ्लाइट में मिल जाए तो क्या हो?

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फेरीवाले को प्लेन में देखकर लोग हैरान हो गए। यह काफी चौकाने वाला है क्योंकि आप अपने प्लेन में फेरीवाले की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। बीच हवा में उड़ते हुए प्लेन में यह व्यक्ति एकदम मस्ती में डूबकर लोगों को सामान बेचे जा रहा है।

क्या है सच्चाई?

बताते चलें कि यह शख्स वास्तव में कोई फेरिवाला वाला नहीं है। यह बस अपने परिजनों के साथ मस्ती कर रहा है। प्लेन में मौजूद लोग तो मजा ले ही रहे हैं लेकिन वीडियो देखने वाले भी अपना पेट पकड़ ले रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Ch9XAZ0rV30/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।