अदानी ग्रुप में एक और कंपनी को खरीदने का फैसला लिया है जिसके बाद अदानी ग्रुप के शेयर पर नज़रें सोमवार को निवेशकों की गड़ी रह सकती हैं. ताजा जानकारी के अनुसार अदानी ग्रुप 46.6 4% ITD में खरीदने जा रहा है और इस डील की रकम 5888.57 करोड रुपए की होने वाली है.

अदाणी ग्रुप ने आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया के प्रमोटर्स से 46.64% हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय लिया है। मौजूदा वैल्युएशन के अनुसार, इस डील की कुल कीमत 5,888.57 करोड़ रुपए हो सकती है। इस कदम से अदाणी का कॉरपोरेट ग्रुप अपनी सिविल इंजीनियरिंग क्षमता को और बढ़ाएगा।

इन्फ्रा पोर्टफोलियो को मिलेगा नया बल

इस डील के बाद अदाणी ग्रुप का इन्फ्रा पोर्टफोलियो और मजबूत हो जाएगा। समूह के पास पहले से ही एयरपोर्ट, हाईवे, पोर्ट और रियल एस्टेट जैसे बिजनेस हैं।

हिस्सेदारी खरीदने की बातचीत

हफ्ते की शुरुआत से ही अदाणी ग्रुप और आईटीडी सीमेंटेशन के बीच इस हिस्सेदारी बिक्री को लेकर बातचीत चल रही थी।

जल्द ही हो सकती है घोषणा

अदाणी ग्रुप और आईटीडी सीमेंटेशन के बीच इस डील की औपचारिक घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है।

मौजूदा प्रमोटर्स की हिस्सेदारी

आईटीडी सीमेंटेशन के मौजूदा प्रमोटर्स के पास वर्तमान में कंपनी की 46.64% हिस्सेदारी है।

 

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com