Adani Enterprises और UAE की International Holding Company (IHC) ने Odisha सरकार के साथ एक बड़ा समझौता किया है. इसके तहत राज्य में एक नया ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम प्लांट लगाया जाएगा. इस बड़े प्रोजेक्ट में 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे हज़ारों लोगों के लिए कमाई और रोज़गार के नए अवसर खुलेंगे.

ℹ: सऊदी अरब में बड़ा फेरबदल, कई मंत्रियों और बड़े अधिकारियों की बदली गई जिम्मेदारी, शाही फरमान जारी

यह प्रोजेक्ट दोनों कंपनियों के बीच 50:50 की साझेदारी में तैयार होगा. भारत के माइनिंग और मेटल सेक्टर में यह अब तक के सबसे बड़े विदेशी निवेशों में से एक है. इस पूरे प्लांट को दो अलग-अलग चरणों में विकसित किया जाएगा, जिसमें रिफाइनरी से लेकर पावर प्लांट तक सब कुछ शामिल होगा.

प्रोजेक्ट की मुख्य बातें

विवरण जानकारी
कुल निवेश ₹1.08 लाख करोड़ ($11.5 बिलियन)
कुल अनुमानित नौकरियाँ 53,500
निर्माण के दौरान नौकरियाँ 35,000
स्थायी ऑपरेशनल नौकरियाँ 18,500
एलुमिना रिफाइनरी क्षमता 4 MMTPA
एल्युमिनियम स्मेल्टर क्षमता 2 MMTPA
पावर प्लांट क्षमता 4,000 MW
डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग पार्क 1 MMTPA

इस प्रोजेक्ट से होने वाले फायदों पर बात करते हुए Adani Ports & SEZ के मैनेजिंग डायरेक्टर Karan Adani और Odisha सरकार ने इसे बहुत महत्वपूर्ण बताया. उनका कहना है कि इस विदेशी निवेश से दुनिया भर में मेटल्स बनाने के मामले में भारत की स्थिति और भी मज़बूत होगी.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com