सुप्रीम कोर्ट द्वारा अडानी ग्रुप और हिंडनबर्ग रिसर्च के बीच चल रहे विवाद पर जल्द ही फैसला सुनाया जाएगा। यह मामला जनवरी 2023 में उठा था, जब हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। Adani-Hindenburg केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट बुधवार (3 जनवरी) को अपना फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से पिछले वर्ष नवंबर में इस मामले पर अपना फैसला रिजर्व रख लिया था।

प्रभावित हुए अडानी ग्रुप के शेयर इस विवाद के चलते अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी, जिससे गौतम अडानी की संपत्ति में भी कमी आई।

सेबी को जांच का आदेश मार्च 2023 में, सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को इन आरोपों की जांच करने का आदेश दिया और एक विशेषज्ञ समिति भी गठित की गई थी।

अडानी ग्रुप की रणनीति में बदलाव अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी फंडिंग स्ट्रेटेजी में बदलाव किया। 2023 में उन्होंने 41,500 करोड़ रुपये इक्विटी और डेट मार्केट से जुटाए।

अडानी ग्रुप की विस्तार योजना ग्रुप ने इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार के विस्तार के लिए 7 लाख करोड़ रुपये की योजना बनाई है। इसमें पोर्ट, एयरपोर्ट, पावर, और इन्फ्रा सेक्टर शामिल हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।