UAE : लोगों की निजी जानकारी के साथ न करें छेड़छाड़, ADJD ने जारी किया अलर्ट, 1 साल की हो सकती है जेल

Satyam Kumari18 December 20231 min read4 viewsUAE

(ADJD) ने जारी किया अलर्ट

दूसरों की निजी जानकारी और प्राइवेसी को ठेस पहुंचाने के लिए आरोप में लोगों को सजा दी जाएगी। Abu Dhabi Judicial Department (ADJD) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की निजी जानकारी के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही जेल की भी सजा हो सकती है।

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सोशल मीडिया के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के कारण तेजी से साईबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा जरूरी है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

ADJD ने जारी किया अलर्ट, कहा आरोपी को जेल और जुर्माने की मिलेगी सजा

ADJD के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि लोगों की निजता का उल्लंघन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया के जरिए सारी डिटेल प्रदान की है। किसी तरह की रिकॉर्डिंग करना, विजुअल या ऑडियो सेव करना आदि अपराध है। 

इस तरह के आरोप में पकड़े जाने पर कम से कम 1 साल जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही कम से कम Dh250,000 का जुर्माना और अधिक से अधिक Dh500,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment