दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके स्थित बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर को शुक्रवार दोपहर बम की धमकी मिलने के बाद खाली करा लिया गया। दिल्ली हाई कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली। बॉम्बे हाई कोर्ट की कार्यवाही अचानक रोक दी गई जब मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर समेत सभी न्यायाधीश अपनी कुर्सी से उठकर बाहर चले गए।

बॉम्बे बार एसोसिएशन (BBA) और एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (AAWI) ने अपने सदस्य वकीलों से सुरक्षा कारणों के चलते परिसर खाली करने का अनुरोध किया। इसके बाद बम डिटेक्शन यूनिट और डॉग स्क्वॉड को अदालत परिसर में तैनात किया गया।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह निकासी एक धमकी भरे मेल के आधार पर की गई। इस रिपोर्ट के दर्ज होने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि बॉम्बे हाई कोर्ट को अलग से मेल मिला या उसका नाम दिल्ली हाई कोर्ट को भेजे गए मेल में शामिल था। दिल्ली हाई कोर्ट को भी शुक्रवार को रजिस्टार जनरल और अन्य अधिकारियों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमकी वाला मेल मिला।

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.