अधिकारियों को Ain Dubai को बंद करने का फैसला लेना पड़ा

संयुक्त अरब अमीरात के मौसम की मार कुछ इस तरह पड़ी है कि अधिकारियों को Ain Dubai को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। यह फैसला अगले आदेश तक लागू रहेगा। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शुक्रवार को Ain Dubai ने बताया कि खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण यह फैसला लेना पड़ा है।

टिकट 28 जनवरी तक वैध रहेंगे

वहीं National Centre of Meteorology (NCM) ने खराब मौसम की चेतावनी देते हुए बताया है कि हवाएं 55km/hr के भी अधिक स्पीड से चलने की उम्मीद है। धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता में भी कमी आने की संभावना है। वैसे जिन लोगों ने Ain Dubai का टिकट खरीद कर रखा है उन्हें परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। उनके टिकट 28 जनवरी तक वैध रहेंगे।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।