विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

एक बार फिर से एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की घटना सामने आई है। दरअसल, लखनऊ से कोलकाता जाने वाली Air Asia flight में इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर बर्ड हिट के कारण यह हादसा हुआ है।

बताते चलें कि एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर Air Asia flight की बर्ड हिट के बाद तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में 170 यात्री मौजूद थे।

बर्ड हिट के कारण हो गई दिक्कत

Air Aisa की Flight i5-319 लखनऊ से कोलकाता जाने वाली थी। लेकिन दुर्भाग्यवश टेक ऑफ के दौरान पक्षी से टकरा गया। जिसके बाद तुरंत विमान की लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए खेद है। पहले भी कई बार इमरजेंसी लैंडिंग की घटना हो चुकी है।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।