गुरुवार को यूएई एयरलाइन के द्वारा विमान के संचालन की घोषणा की गई है। Air Arabia ने इस बात की जानकारी दी है कि Ras Al Khaimah और Jeddah के बीच नॉन स्टॉप विमानों का संचालन किया जाएगा। कहा गया है कि विमान का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा जिसकी मदद से यात्रियों को उत्तम सुविधा दी जायेंगी।

Airline के ग्रुप सीईओ ने दी जानकारी

इस मामले में Airline के ग्रुप सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया है कि Ras Al Khaimah और Jeddah के बीच नॉन स्टॉप विमानों के संचालन को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। यात्रियों के लिए 3 साप्ताहिक उड़ानों की सेवा दी जाएगी। Flights की सेवा 15 दिसंबर से शुरू होने वाली है।

यात्रियों को सप्ताह में तीन बार यह सेवा दी जाएगी। यात्रियों को यह सेवा मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दी जाएगी। एयरलाइन अभी फिलहाल विमानों की सेवा Ras Al Khaimah से Cairo, Islamabad, Lahore, Peshawar, और Calicut के लिए प्रदान कर रहा है। यात्रियों के लिए यह बेहद आसान यात्रा साबित होगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>