Air Arabia के द्वारा नए विमानों की संचालन की घोषणा की गई है जिसमें बताया गया है कि अब यात्रियों की आवागमन प्रक्रिया और भी आसान होने वाली है। एयरलाइन के द्वारा समय-समय पर अलग-अलग स्थान के लिए विमानों की सेवा शुरू की जाती है ताकि दुनिया को और करीब लाया जा सके। इसी कड़ी में एयर अरबिया के द्वारा शारजाह और Vienna के बीच डायरेक्ट विमानों के सेवा की घोषणा की गई है।

आवागमन प्रक्रिया हुई आसान

यात्रियों के लिए Austria की राजधानी Vienna के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है। एयरलाइन के Group Chief Executive Officer, Adel Al Ali के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस सेवा की शुरुवात से यूरोप के लिए बेहतर यात्रा सेवा प्रदान किया जा सकेगा।

कब से शुरू किया जाएगा संचालन?

विमान सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बताया गया है कि नई उड़ानें 20 दिसंबर से शुरू हो रही है और यात्रियों को चार डायरेक्ट साप्ताहिक फ्लाइट की सेवा दी जाएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>