पूरी खबर एक नजर,

  • भारत में फिर से इमरजेंसी लैंडिंग
  • सभी यात्री सुरक्षित

Emergency लैंडिंग कराई गई

शारजाह से Cochin International Airport Limited (CIAL) पर पहुंची Air Arabia flight में खराबी आ जाने के कारण अधिकारियों को इमरजेंसी की घोषणा करना पड़ी। फ्लाइट में मौजूद 7 क्रू और 222 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। आज कल विमानों से जुड़ी समस्या अधिक सामने आ रही है जो चिंता का विषय है।

हाइड्रोलिक फेल

बताते चलें कि फ्लाइट (G9- 426) कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी, तभी उसका हाइड्रोलिक फेल हो गया। हालांकि, फ्लाइट की लैंडिंग अच्छे से हुई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता देखते हुए फूल इमरजेंसी लगा दी थी लेकिन 8 बजकर 22 मिनट पर फुल इमरजेंसी को हटा दिया गया।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।