पूरी खबर एक नज़र,

बांग्लादेश के चटगांव से UAE जाने के लिए पूरी तरह तैयार थी। विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

बांग्लादेश के चटगांव से UAE जाने के लिए पूरी तरह तैयार थी

एयर अरबिया की फ्लाइट बांग्लादेश के चटगांव से UAE जाने के लिए पूरी तरह तैयार थी। लेकिन यात्रा के दौरान बीच रास्ते में ही उड़ान का इंजन खराब हो गया। जिसके बाद तुरंत क्रू मेंबर्स ने विमान को सोमवार रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतारने का फैसला किया।

विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

बताते चलें कि डीजीसीए ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अलर्ट के बाद तुरंत आपातकालीन कॉल किया गया और विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

अधिकारियों ने बताया है कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) के साथ मिलकर जांच की जाएगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।