Air Arabia के द्वारा कई स्थान के लिए कम कीमत में हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है। हाल ही में एयरलाइन के द्वारा शारजाह और Maldives के बीच नॉन स्टॉप दैनिक उड़ानों के संचालन की घोषणा की गई है। इस विमान का संचालन 27 अक्टूबर 2024 से किया जायेगा।

विमानों के संचालन से आवागमन होगा आसान

अधिकारियों के अनुसार विमान के संचालन की शुरुआत के बाद लोगों का आवागमन काफी आसान हो जाएगा। यात्रियों को नॉनस्टॉप फ्लाइट सेवाएं प्रदान की जाएंगी। विमान का संचालन Sharjah International Airport से Male के Velana International Airport तक किया जायेगा। शारजाह से विमान 8 AM local time में प्रस्थान करेगी और रिटर्न 2:20 PM में होगी। रिटर्निंग फ्लाईट वापस शारजाह में 17:55 PM में पहुंचेगी।

Air Arabia के Group Chief Executive Officer, Adel Al Ali ने यह कहा है कि नए स्थान के लिए विमान का संचालन शुरू करें वह काफी ज्यादा खुश हैं। नॉन स्टॉप विमान की सेवा शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी। इस रूट पर Airbus A320 aircraft का संचालन किया जायेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>