मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका की सबसे बड़ी कम-कीमत वाली एयरलाइन एयर अरेबिया ने बड़ी घोषणा की है। एयर अरेबिया अब शारजाह से बैंकॉक के लिए एक और सीधी उड़ान शुरू कर रही है। यानी अब 26 अक्टूबर से रोजाना तीन सीधी उड़ानें शारजाह और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बीच चलेंगी।

यह कदम यात्रियों को ज्यादा विकल्प और बेहतर कनेक्टिविटी देगा, जिससे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और थाईलैंड के बीच आना-जाना आसान होगा। Air Arabia के CEO आदेल अल अली ने कहा, “हम बैंकॉक के लिए अपनी सेवा बढ़ाने पर खुश हैं। इससे यह साबित होता है कि हम ग्राहकों की जरूरतों को समझते हैं और दुनियाभर के अहम शहरों से जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इससे यात्रा, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

नई उड़ानों का टाइम टेबल (स्थानीय समय के अनुसार):

फ्लाइट नंबर रवाना होने का स्थान समय पहुँचने का स्थान समय
G9 816 शारजाह सुबह 7:40 बैंकॉक शाम 4:55
G9 817 बैंकॉक शाम 5:55 शारजाह रात 9:55
G9 821 शारजाह रात 9:55 बैंकॉक सुबह 7:10
G9 822 बैंकॉक सुबह 8:00 शारजाह दोपहर 12:00
G9 823 शारजाह रात 1:15 बैंकॉक सुबह 10:30
G9 824 बैंकॉक सुबह 11:30 शारजाह दोपहर 3:30
Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.