खाड़ी देशों में काम करने वाले लोगों को काफी नुकसान हुआ है

कोरो ना वायरस के कारण खाड़ी देशों में काम करने वाले लोगों को काफी नुकसान हुआ है खासकर सऊदी में काम करने वाले लोगों को क्योंकि यात्रा पाबंदी के कारण सबसे ज्यादा मार इन्हें ही झेलनी पड़ी है। लेकिन सरकार की नई पहल के तहत अब कई लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है।

जी हां, रियाद में Indian Embassy ने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि भारत और सऊदी के बीच air bubble arrangement 1 जनवरी, 2022 से लागू हो जाएगा।

आखिर Air Bubble arrangement से कैसे होगा फायदा?

बताते चलें कि Air Bubble arrangement का मतलब होता है कि इसके तहत जब दो देशों के बीच रेगुलर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित हो तो भी कमर्शियल उड़ानों की सेवा जारी रहती है। जैसे कि Corona pandemic के कारण अक्सर उड़ानें स्थगित होती रहती हैं लेकिन अब इस अरेंजमेंट के कारण सऊदी और भारत के बीच पैसेंजर उड़ानें बिना किसी व्यवधान के महामारी के दौरान भी जारी रहेंगी।

किन लोगों को होगा फायदा?

भारत से सऊदी जाने वाले यात्री जो सऊदी Nationals और Residents हो, Indian national या Nepal या Bhutan का citizen जिनके पास सऊदी का वैध वीजा हो।

सऊदी से भारत आने वाले यात्री जो Indian national या Nepal या Bhutan का citizen हो, Overseas Citizenship of India (OCI) cardholders और Persons of Indian Origin (PIO) cardholders जिनके पास किसी भी देश का पासपोर्ट हो, डिप्लोमेट सहित Saudi Arabian nationals जिनके पास वैध भारतीय वीजा हो।