मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को देखते हुए एयर कनाडा ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने टोरंटो से दुबई जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 1 मई 2026 तक के लिए सस्पेंड कर दी हैं। वहीं भारत आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोरंटो से दिल्ली रूट पर फ्लाइट्स की संख्या बढ़ा दी गई है। अब इस रूट पर रोजाना दो उड़ानें संचालित की जा रही हैं जिससे यात्रियों को सफर में आसानी होगी।

ℹ: US-Iran War: अमेरिका ने ईरान पर किया ‘No Mercy’ का ऐलान, मानवाधिकार संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

दुबई और तेल अवीव की उड़ानों पर क्या है अपडेट?

  • टोरंटो-दुबई रूट की उड़ानें 30 अप्रैल 2026 तक पूरी तरह से बंद रहेंगी।
  • हालात की समीक्षा के बाद 1 मई 2026 से सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
  • टोरंटो से तेल अवीव जाने वाली उड़ानें भी 2 मई 2026 तक सस्पेंड कर दी गई हैं।
  • एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट न जाएं और सीधे ईमेल या मैसेज के जरिए संपर्क का इंतजार करें।

भारत के यात्रियों को कैसे मिलेगा फायदा?

  • दुबई रूट बंद होने के कारण एयर कनाडा ने अपना फोकस भारत की तरफ किया है।
  • टोरंटो से दिल्ली के लिए अब हर दिन दो फ्लाइट्स चलेंगी। यह सुविधा अप्रैल 2026 के अंत तक जारी रहेगी।
  • टोरंटो से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए भी कंपनी अब बड़े विमान का इस्तेमाल कर रही है जिससे ज्यादा लोग सफर कर सकें।
  • मई 2026 में दिल्ली के लिए राउंड-ट्रिप का किराया लगभग 1,615 CAD से शुरू हो रहा है।

टिकट रिफंड और रीबुकिंग के क्या हैं नियम?

अगर आपने 28 फरवरी 2026 या उससे पहले दुबई या मिडिल ईस्ट के किसी शहर का टिकट लिया था, तो आप 31 मार्च 2026 तक फ्री में अपनी डेट बदल सकते हैं। जिन यात्रियों की फ्लाइट एयरलाइन ने रद्द कर दी है, उन्हें पूरा पैसा वापस मिलेगा। यात्री चाहें तो बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के दूसरे रूट की फ्लाइट में भी अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com