खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच Air France ने अपनी उड़ानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों से रियाद और दुबई आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। एयरलाइन का कहना है कि मध्य पूर्व में सुरक्षा स्थिति और हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।

🚨: Kuwait पर ईरान का बड़ा हमला, पावर प्लांट को बनाया निशाना, एयर डिफेंस सिस्टम ने की कार्रवाई

उड़ानों पर कब तक रहेगी रोक

Air France की घोषणा के मुताबिक, सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के लिए फ्लाइट्स 24 जुलाई 2026 तक और वहां से वापसी की उड़ानें 25 जुलाई 2026 तक बंद रहेंगी। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात यानी Dubai के लिए उड़ानें 27 जुलाई 2026 तक और वहां से वापसी की फ्लाइट्स 28 जुलाई 2026 तक सस्पेंड रहेंगी। इसके अलावा, लेबनान के बेरुत के लिए भी उड़ान सेवाओं को 2 अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण United Airlines, Air Canada, ITA Airways और Lufthansa Group जैसी कई बड़ी एयरलाइंस ने भी मध्य पूर्व में अपनी सेवाएं कम या बंद कर दी हैं। प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन द्वारा व्यक्तिगत रूप से जानकारी दी जा रही है। यात्री अपनी यात्रा को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कैंसिल या पोस्टपोन कर सकते हैं। फ्लाइट्स दोबारा कब शुरू होंगी, यह वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद तय किया जाएगा।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.