Air India 25 जनवरी से लेकर 28 फरवरी तक करेगी स्पेशल फ्लाईट का संचालन, टाईम शेड्यूल भी जारी

Satyam Kumari15 January 20251 min read0 viewsIndia

Air India ने नए स्थान के लिए Flights के संचालन की घोषणा की है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि दिल्ली और प्रयागराज के बीच विमानों का संचालन किया जाएगा। Maha Kumbh Mela 2025 के लिए यात्रियों की डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जल्द ही विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा।

हर 12 साल पर किया जाता है महा कुंभ मेला का आयोजन

बताते चलें कि Maha Kumbh Mela का आयोजन प्रत्येक 12 साल पर किया जाता है। इसके बाद लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज में पहुंच रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस 45 दिवसीय त्योहार में करीब 40 करोड़ लोग पहुंचने वाले हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा तमाम तरह की तैयारियां की गई हैं।

क्या होगी Flight की टाईमिंग?

Flight की टाईमिंग की बात करें तो Air India Flight Flight 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2025 तक दिल्ली से प्रयागराज के लिए 14:10 में प्रस्थान करेगी और 15:20 में प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं वापसी की फ्लाईट 16:00 में प्रस्थान करेगी और 17:10 में दिल्ली पहुंचेगी।

इसके अलावा 1 February से लेकर 28 February 2025 तक की टाईमिंग की बात करें तो फ्लाइट दिल्ली से 13:00 में प्रस्थान करेगी और 14:10 में प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं वापसी की फ्लाईट 14:50 में प्रस्थान करेगी और 16:00 में दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

Share:

Comments

Leave a comment