खाड़ी देशों में यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एक जरूरी खबर है। Air India Express ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए अपनी फ्लाइट्स पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि अब ये उड़ानें 2 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी। यह फैसला पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

👉: अमेरिका ने किया साफ, USS Abraham Lincoln पर हमले की खबर झूठी, लेकिन खाड़ी में तनाव बढ़ा

टिकट कैंसिल या बदलने पर क्या मिलेगा?

अगर आपने खाड़ी देशों की यात्रा के लिए पहले से टिकट बुक कर रखा था, तो एयरलाइन ने आपके लिए कुछ राहत भरे विकल्प दिए हैं। यह नियम उन लोगों पर लागू होगा जिन्होंने 28 फरवरी 2026 या उससे पहले टिकट बुक किया था और उनकी यात्रा 5 मार्च 2026 तक होनी थी।

  • तारीख बदलना (Rescheduling): आप अपनी यात्रा की तारीख आगे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई भी ‘डेट चेंज फीस’ नहीं ली जाएगी।
  • कैंसिलेशन और रिफंड: अगर आप यात्रा नहीं करना चाहते हैं, तो टिकट कैंसिल कर सकते हैं। आपको पूरा पैसा उसी माध्यम से वापस मिलेगा जिससे आपने पेमेंट किया था।
  • कैसे संपर्क करें: यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट पर जा सकते हैं या व्हाट्सएप पर उनके सहायक ‘Tia’ (+91 6360012345) से मदद ले सकते हैं।

क्यों लिया गया यह फैसला और कितना हुआ असर?

इस रोक का मुख्य कारण इजराइल, ईरान और इराक जैसे देशों के हवाई क्षेत्र (Airspace) का बंद होना है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए DGCA ने भी एडवाइजरी जारी की थी। केवल 1 मार्च को ही भारतीय विमानन कंपनियों ने 350 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं, जिसमें अकेले Air India Express की 110 से ज्यादा फ्लाइट्स शामिल हैं। अमीरात (Emirates) और कतर एयरवेज जैसी बड़ी विदेशी कंपनियों ने भी अपनी सेवाओं को सीमित कर दिया है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.