फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

भारत से दुबई जा रही विमान की उड़ान में घंटों देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार भारत के मंगलूर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर करीब 165 यात्रियों को फ्लाइट में हुई देरी के कारण परेशान होना पड़ा है।

बताते चलें कि फ्लाइट में 13 घंटे की देरी हुई थी। इस दौरान यात्रियों को किस तरह की परेशानी हुई होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

यात्रियों के लिए दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था की गई थी

इस घटना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस संबंध में खेद प्रकट करते हुए कहा है कि 10 जुलाई को Mangaluru-Dubai flight IX 813 में हुई देरी के कारण हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हैं। यात्रियों के लिए Thiruvananthapuram से दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था पर भेजा गया था।

विमान 10 जुलाई को 11.05pm में भारत से प्रस्थान करने वाली थी लेकिन 11 जुलाई को 12.10pm में ही प्रस्थान कर पाई। ऐसी स्थिति में यात्रियों को उड़ान भरने के लिए 13 घंटे का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एयरलाइन की तरफ से यात्रियों का ध्यान रखा गया था।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>