Air India Express Flight offer : वोटर्स के लिए डिस्काउंट ऑफर की घोषणा, अब सस्ते में ही मिल जाएगा टिकट

Satyam Kumari26 April 20241 min read0 viewsIndia

एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से यात्रियों के लिए डिस्काउंट ऑफर की घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024 के सीजन में एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से यात्रियों के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की गई है। Air India Express के द्वारा वोटर्स के लिए खास ऑफर दिया जा रहा है। दरअसल, वोट देने के लिए यात्रियों को अपने शहर जाना होता है और इस आवा गमन के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो इस बात का ख्याल रखा जाएगा।

वोटर्स के लिए खास ऑफर लॉन्च

एयर इंडिया एक्सप्रेस के द्वारा एक खास ऑफर की घोषणा की गई है। इस ऑफर के तहत जो भी वोटर पहली बार वोट दे रहे हैं उन्हें छूट दी जाएगी। एयरलाइन ने #VoteAsYouAre कैंपेन शुरू किया गया है जिसके तहत यह ऑफर दिया जा रहा है।

https://x.com/AirIndiaX/status/1780883269132673427

अगर आप पहली बार वोट दे रहे हैं तो एयर इंडिया एक्सप्रेस के वेबसाइट पर जाकर वोट दे सकते हैं और आपको 19% तक का डिस्काउंट दिया जायेगा।

Celebrate democracy with us as we fly back to your roots! ✈️ As new India’s Smart Connector, we are all about meaningful connections that bring everyone closer. Introducing #VoteAsYouAre, empowering first-time voters (18-22) to make their mark in the world’s biggest democratic… pic.twitter.com/J5Q6sQTyAg

— Air India Express (@AirIndiaX) April 18, 2024

Share:

Comments

Leave a comment