आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

देश विदेश आवागमन की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से यात्रियों के लिए सेल की घोषणा की गई है। इस सेल की मदद से आप काफी कम कीमत में टिकट खरीद सकते हैं। कहीं घूमने की प्लानिंग है तो इन टिकट के जरिए कम कीमत में कई स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं।

कब से कब तक कर सकते हैं बुकिंग?

अगर आप क्रिसमस और नए साल के मौके पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सेल ऑफर में कई खुबसूरत स्थानों पर घूम सकते हैं। इस सेल के दौरान यात्रियों को टिकट की बुकिंग 25 दिसंबर तक करनी होगी। इस दौरान बुक किए गए टिकट पर 8 जनवरी 2024 से 12 अप्रैल 2024 के बीच यात्रा की जा सकती है।

इस सेल के दौरान यात्रियों को 1,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर टिकट मिल रहा है। दिल्ली-जयपुर, चेन्नई-बेंगलुरू, बागडोगरा-कोलकाता, कोच्चि-बेंगलुरू, हैदराबाद-गोवा आदि रूट्स पर कम कीमत में टिकट मिल सकता है।