मुफ्त में मिल रहा इतना सामान लाने का मौका

Air India Express ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि कई देशों से भारत यात्रा करने पर एक निश्चित अमाउंट में एक्स्ट्रा सामान ला सकते हैं। ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार अरब देश से भारत की यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों को कंपनी 20, 30, 40 किलो तक का मुफ्त सामान भारत लाने की छूट दी जा रही है।

खाड़ी देशों और सिंगापुर से भारत आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

बताते चलें कि अब अरब देश से भारत की यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों को कंपनी 20, 30, 40 किलो तक का मुफ्त सामान भारत लाने की छूट दी जा रही है। इसके अलावा यह सुविधा सिंगापुर से भारत आने वाले यात्रियों के लिए भी यही सुविधा दी जा रही है। इन यात्रियों को भी 20, 30, 40 किलो तक का मुफ्त सामान भारत लाने की छूट दी जा रही है।

प्रवासियों के लिए खुशखबरी

यानी कि अब खाड़ी देशों से आने के समय सामान को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट दी जा रही है। इससे अधिक सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

 

Image

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।