खाड़ी देशों में हवाई यातायात प्रभावित होने के बीच ओमान में रहने वाले भारतीयों के लिए राहत की खबर है। Air India Express ने पुष्टि की है कि मस्कट और भारत के बीच उनकी उड़ानें आज यानी 4 मार्च 2026 को भी जारी रहेंगी। यात्रियों की भारी मांग और सुविधा को देखते हुए एयरलाइन ने दिल्ली, कोच्चि और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू की हैं।

👉: Dubai और Abu Dhabi में US Embassy बंद, युद्ध के खतरे के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला

किन शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स?

एयरलाइन के ताजा अपडेट के मुताबिक मस्कट सेक्टर में परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है। कोझिकोड, मंगलुरु और तिरुचिरापल्ली के लिए नियमित शेड्यूल के अनुसार उड़ानें उपलब्ध हैं। इसके अलावा, दिल्ली, कोच्चि और मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष एक्स्ट्रा फ्लाइट्स की व्यवस्था की गई है। ओमान का एयरस्पेस सुरक्षित होने के कारण वहां से परिचालन में दिक्कत नहीं है, जबकि पड़ोसी देशों के लिए अभी पाबंदियां हैं।

दूसरी ओर, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी दी है कि बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई के लिए उड़ानें 4 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक निलंबित रहेंगी। इंडिगो ने भी मस्कट और जेद्दा के लिए आज से सीमित सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।

टिकट कैंसिल या रिशेड्यूल करने पर नियम

यात्रियों की परेशानी को समझते हुए एयरलाइन ने टिकट बदलने या कैंसिल करने पर लगने वाली फीस को माफ कर दिया है। इसका लाभ वे यात्री उठा सकते हैं जिनकी उड़ानें हालिया रद्दीकरण या समय परिवर्तन से प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सख्त सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

  • एयरपोर्ट जाने से पहले airindiaexpress.com पर स्टेटस देखें।
  • तत्काल मदद के लिए व्हाट्सएप नंबर +91 63600 12345 पर ‘Tia’ से संपर्क करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल बुकिंग में अपडेट रखें ताकि नोटिफिकेशन मिल सके।
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.