नए विमानों के संचालन की घोषणा की गई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच नए विमानों के संचालन की घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि Air India Express के द्वारा यह सेवा शुरू की जा रही है। नई फ्लाईट को Ras Al Khaimah और लखनऊ के बीच चलाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों शहरों के बीच विमान का नया संचालन गुरुवार, 2 मई 2024 से शुरू कर दिया जाएगा। गुरुवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 170 यात्रियों को लेकर लखनऊ से करीब 8:35am में निकली और Ras Al-Khaimah में 10:55am में पहुंची। विमानों का संचालन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को किया जाएगा।

बड़ी संख्या में भारतीय कामगार खाड़ी देशों में करते हैं काम

बताते चलें कि बड़ी संख्या में भारतीय कामगार खाड़ी देशों में काम करते हैं। उनके आवागमन के लिए आसान सुविधा प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा। गर्मी की छुट्टी की पीक सीजन के दौरान बड़ी संख्या में यात्री आवाकमान करते हैं जिसके लिए विमानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत होती है। यात्रियों को भी सभी दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>