Air India Express ने खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. एयरलाइन ने अपने वेस्ट एशिया नेटवर्क की सभी सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है. अब यात्रियों को सललाह और कुवैत जाने के लिए फिर से फ्लाइट्स की सुविधा मिलेगी.
कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कोझिकोड से सललाह के लिए उड़ानें 2 जुलाई 2026 से शुरू हो गई हैं. ये फ्लाइट्स हफ्ते में दो दिन, मंगलवार और गुरुवार को चलेंगी. इसके बाद 3 जुलाई 2026 से कोझिकोड से कुवैत के लिए भी उड़ानें शुरू कर दी गई हैं.
कुवैत जाने वाले यात्रियों के लिए शेड्यूल इस तरह रहेगा:
- कोझिकोड से कुवैत: 3 जुलाई से शुरू, पहले हफ्ते में एक उड़ान, फिर 5 जुलाई से तीन उड़ानें होंगी.
- बेंगलुरु से कुवैत: 4 जुलाई 2026 से शुरू, पहले हफ्ते में एक उड़ान, फिर 7 जुलाई से तीन उड़ानें होंगी.
कुवैत जाने वाली सभी Air India Express की फ्लाइट्स कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के Terminal 4 से ऑपरेट होंगी. इसके अलावा, 3 जुलाई 2026 से मस्कट और मंगलुरु के बीच की फ्लाइट्स भी फिर से शुरू कर दी गई हैं.
इन बदलावों के बाद Air India Express अब ओमान के दो एयरपोर्ट्स, मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सललाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं दे रही है. पहले क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र की पाबंदियों की वजह से इन सेवाओं में दिक्कत आ रही थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है.
