दिल्ली से अमृतसर जा रही Air India की एक फ्लाइट सोमवार रात गलती से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र (Airspace) में चली गई। यह घटना तब हुई जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। गनीमत रही कि पायलट ने समय रहते रास्ता सुधार लिया और फ्लाइट सुरक्षित तरीके से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरी।

🚨: ईरान की बड़ी चेतावनी, Strait of Hormuz में केवल तय रास्तों से गुजरेंगे जहाज, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

क्या था पूरा मामला

यह फ्लाइट AI479 थी जिसमें करीब 150 यात्री सवार थे। सोमवार, 22 जून 2026 की रात करीब 10:10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर एक बर्ड-स्ट्राइक की वजह से रनवे की जांच चल रही थी। साथ ही वहां ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा था, इसलिए पायलट को ‘गो-अराउंड’ यानी दोबारा चक्कर लगाकर लैंड करने का निर्देश दिया गया। इसी दौरान विमान अटारी के पास से लाहौर के हवाई क्षेत्र में करीब तीन मील अंदर चला गया।

विमान बहुत कम समय के लिए, करीब 15 सेकंड से 2 मिनट तक पाकिस्तानी सीमा में रहा। पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत पायलट को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद विमान को वापस भारतीय सीमा में लाया गया। इस पूरी घटना की वजह से यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा और फ्लाइट मंगलवार सुबह 2:20 बजे लैंड हुई।

DGCA ने लिया सख्त एक्शन

इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा रुख अपनाया है। DGCA ने पाया कि अमृतसर के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और फ्लाइट के क्रू ने इस घटना की जानकारी समय पर रिपोर्ट नहीं की थी। इस लापरवाही के कारण संबंधित कंट्रोलर और क्रू को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है और उन्हें ग्राउंड कर दिया गया है।

Air India ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनकी फ्लाइट से मामूली उल्लंघन हुआ था। कंपनी ने इस घटना की रिपोर्ट रेगुलेटरी अथॉरिटीज को सौंप दी है और अब मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.