फिर से विमान में तकनीकी खराबी की सूचना 

हवाई यात्रा कर रहे यात्री अब सहमे हुए दिखते हैं। स्थितियां ही कुछ ऐसी हो चली हैं कि लोगों को हवाई यात्रा से डर लगने लगा है, लेकिन मजबूरी के कारण सफर करना ही पड़ता है। दरअसल, आए दिन विमानों में किसी न किसी तरह की तकनीकी खराबी और इमरजेंसी लैंडिंग की खबरे पढ़कर यात्रियों के सुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें Air India Newark (US)-Delhi flight (AI106) में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा है। विमान में 300 यात्री सवार थे।

क्या हुई थी परेशानी?

मिली जानकारी के अनुसार Directorate General of Civil Aviation (DGCA) के अधिकारी ने कहा है कि विमान के एक इंजन से तेल लीक हो रहा था, जिसके बाद विमान को तुरंत Stockholm, Sweden में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और इस मामले की जांच जारी है।

वहीं पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल ही मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही Air India flight (AI-102) की मेडिकल कारण से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>