एयर इंडिया फ्लाइट की इमर्जेंसी लैंडिंग 

AIR India flight की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार आज Delhi airport पर एयर इंडिया की Delhi-Paris flight की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया है।

210 यात्री सवार थे

बताते चलें फ्लाइट AI 143 दिल्ली से पेरिस जाने वाली थी। फ्लाईट में 210 यात्री सवार थे। फ्लाईट ने 1:28 pm में उड़ान भरा था, लेकिन 2:03 pm में फुल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गई और दिल्ली IGI Airport पर उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तकनीकी खराबी के कारण यह फैसला लेना पड़ा। उड़ान भरने के बाद हवा में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इस बाबत अभी और जानकारी आनी बाकी है।