Air India Flight में यात्री के खाने में मिला ब्लेड, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, एयरलाइन ने मानी गलती

Satyam Kumari17 June 20241 min read0 viewsIndia

बड़ी लापरवाही आई सामने

एयर इंडिया की एक फ्लाइट में ऐसी घटना सामने आई है जो स्टाफ की लापरवाही को दर्शाती है और जैसे लोगों की जान भी जा सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 9 जून की है जब बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट में यात्री के खाने में ब्लेड चली गई थी। पीड़ित ने इस संबंध एक पोस्ट सोशल मीडिया X पर शेयर किया है।

मैथर्स पॉल नामक पीड़ित ने बताया कि उन्होंने एयर इंडिया की इस फ्लाइट में भुने हुए शकरकंद और अंजीर की चाट ऑर्डर किया था। उन्होंने बताया कि इस चार्ट में एक ब्लड का टुकड़ा था जो खाने के साथ उनके मुंह में चला गया। लेकिन उन्हें इस बात का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत खाना धूक दिया।

एयरलाइन ने कबूल की अपनी गलती

बताते चलें कि एयरलाइन ने इस मामले में अपनी गलती मान ली है और कहा है कि ब्लेड फूड प्रोसेसिंग यूनिट का है। इस मामले में जांच का भरोसा दिया गया है। इस मामले में खेद व्यक्त किया गया है और आगे से ऐसी घटना न होने की बात कही गई है। 

 

https://x.com/MathuresP/status/1799968750722232476

Share:

Comments

Leave a comment